व्ही. आई. एस. एम. में वसन्त पंचमी मनाई गई

Date:2021-02-17 07:01:19

दिनाँक 16 फरवरी को व्ही. आई. एस. एम. ग्रुप ऑफ स्टडीज ग्वालियर में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर संस्था की चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठौर , चेयरमैन डॉ. सुनील राठौर, एवं समूह निदेशक डॉ. प्रज्ञा सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर सरस्वती देवी का पूजन किया गया। माल्यार्पण पश्चात् संस्था के चेयरमैन डॉ. सुनील राठौर ने उपस्थित अध्यापकगणों को बसंत पंचमी का महत्त्व बताते हुए शिक्षा के क्षेत्र में अधिक उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया । उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट शिक्षण प्रदान कर देश के चहुंमुखी विकास में योगदान करना यह सदैव ही  व्ही आई  एस. एम. का  प्रयास होता है। कार्यक्रम में प्राचार्य - फार्मेसी  , प्राचार्य - नर्सिंग  सहित सभी अध्यापकगण उपस्थित थे।  इस अवसर पर व्ही. आई. एस. एम. द्वारा आयोजित ऑनलाइन अंतर्विद्यालयीन निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किये गए । हिन्दी श्रेणी में सरस्वती विद्या मन्दिर केदारधाम के छात्र अजीत रजक ने प्रथम स्थान, पद्माराजे कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा रिया माँझी ने द्वितीय स्थान, जीवाजीराव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जयेन्द्रगंज के छात्र सत्यम जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । अँग्रेजी श्रेणी में डी ए व्ही हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा पलक पाठक ने प्रथम स्थान, गोरखी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र सार्थक गहोई ने द्वितीय स्थान, मेट्रोपोलिस इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा रेवा सेंगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्था की  चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठौर, चेयरमैन डॉ सुनील राठौर, एवं समूह निदेशक डॉ प्रज्ञा सिंह द्वारा इन सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दी गईं ।

 

3 Insight Wajib RTP LiveIntellectual Conscience Trik Responsif Mahjong Ways dalam Mengelola ScatterParadoks Formula Ajaib Trik Cepat Menang Mahjong Ways 2Analisis Risiko Kasino dan Cara Memahami Pengaruh Komisi BankerRTP Live Hari Ini dan Pengaruh StatistikTeknik Membaca Pola RTP yang Sering Dikaitkan dengan Permainan Bertema Naga HitamPola RTP Kerap Dipakai Pemain untuk Mengamati Momentum PermainanPeran Multiplier dalam Mahjong WaysPerkembangan Live RTP Slot Online Membawa Fokus Baru