ग्वालियर। व्हीआईएसएम ग्रुप आफ स्ट्डीज के अंतर्गत संचालिज व्हीआईएसएम कॉलेज आफ प्रोफेशनल स्ट्डीज़ में अध्ययनरत् बीपीटी 2022-23 बैच के छात्र एवं एनसीसी कैडेट हार्दिक सिंघल ने अपनी मेहनत, अनुशासन और प्रतिभा के दम पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए संस्थान व ग्वालियर शहर का नाम गौरवान्वित किया है।
व्हीआईएसएम ग्रुप के अंतर्गत संचालित जय इंस्टीटयूट आॅफ नर्सिंग एण्ड रिसर्च एवं व्हीआईएसएम हाॅस्पिटल में ‘‘हमारी नर्सें हमारा भविष्य। सशक्त नर्सें जीवन बचाती है’’ थीम पर अंतराष्ट्रीय नर्सेज दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती पूजन व फ्लोरेंस नाइटिंगेल के चित्र पर माल्यार्पण कर हुई । कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियाॅ दी एवं नाटक के मंचन के माध्यम से मरीजों की देखरेख एवं नर्स के प्रति अच्छे व्यवहार को लेकर जागरूकता का संदेश दिया।
व्हीआईएसएम ग्रुप आफ स्ट्डीज़ के अंतर्गत संचालित जय इंस्टीटयूट आफ प्रोफेशनल स्ट्डीज़ (काॅलेज आफ लाॅ) में आज अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विधि के विद्यार्थियों को श्रमिकों के अधिकारों, श्रम कानूनों एवं उनके सामाजिक महत्व के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डाॅ. आशीष यादव उपस्थित रहें, मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में श्रमिकों के अधिकारों एवं उनसे जुड़े महत्वपूर्ण श्रम कानूनों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि एक न्यायपूर्ण समाज के निर्माण में श्रम कानूनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है ।
आम जनता को बेहतर और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से VISM हॉस्पिटल द्वारा विशेष सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, आयुष्मान कार्ड धारकों का 5 लाख तक इलाज पूरी तरह से निःशुल्क किया जा रहा है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों को बड़ी राहत मिल रही है।
व्हीआईएसएम ग्रुप आॅफ स्ट्डीज के अंतर्गत संचालित जय इंस्टीटयूट आॅफ नर्सिग एण्ड रिसर्च में आज वल्र्ड के अवसर पर प्रेरणादायक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के पूजन से हुई तत्पश्चात् सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर प्रेजेंटेशन, नाट्य मंचन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन सभी गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य छात्रों के भीतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं उन्हें समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारियों का एहसास कराना था।