जय इंस्टीटयूट आफ प्रोफेशनल स्ट्डीज़ में हुआ कवयित्री श्वेता सिंह का “प्रेम पाखी” सोलो शो का आयोजन

Date:2026-02-03 05:25:30

व्हीआईएसएम ग्रुप ऑफ स्टडीज के अंतर्गत संचालित जय इंस्टीटयूट आफ प्रोफेशनल स्ट्डीज़ (काॅलेज आफ लाॅ) द्वारा साहित्य और संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्रृंगार रस में पारंगत प्रसिद्ध कवयित्री श्वेता सिंह का एकल काव्य पाठ, “प्रेम पाखी” भव्य रूप से आयोजित किया गया। यह साहित्यिक आयोजन व्हीआईएसएम परिसर स्थित गुरुबख्श सिंह सभागार, झांसी रोड, ग्वालियर में संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री लोकेन्द्र पराशर, प्रदेश मंत्री भाजपा, विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी श्री मुकेश भदौरिया, सुश्री स्वर्णिका श्रीवास्तव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके पश्चात कवयित्री श्वेता सिंह ने अपनी चर्चित रचनाओं के माध्यम से प्रेम के विविध रूपों-निष्काम प्रेम, विरह, संवेदना, नारी मन की कोमल भावनाएं एवं मानवीय रिश्तों की गहराई-को प्रभावशाली शब्दों में प्रस्तुत किया। उनकी काव्य प्रस्तुति ने सभागार को भावनात्मक वातावरण से भर दिया और श्रोताओं को आत्ममंथन के लिए प्रेरित किया। कवयित्री श्वेता सिंह की रचनाओं में सरल भाषा, गहरी संवेदना और सशक्त भावाभिव्यक्ति स्पष्ट रूप से दिखाई दी, जिसे उपस्थित श्रोताओं ने बार-बार तालियों के साथ सराहा। विद्यार्थियों के लिए यह आयोजन साहित्य के माध्यम से जीवन मूल्यों को समझने का एक प्रेरणादायी अवसर सिद्ध हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री लोकेंद्र पराशर ने अपने संबोधन में कहा कि साहित्य व्यक्ति के विचारों को समृद्ध करता है और समाज को मानवीय मूल्यों से जोड़ता है। आज के समय में ऐसे साहित्यिक आयोजनों की अत्यंत आवश्यकता है, विशेष रूप से युवाओं के लिए, ताकि वे संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक बन सकें। उन्होंने “प्रेम पाखी” जैसे आयोजनों के लिए वीआईएसएम ग्रुप ऑफ स्टडीज की सराहना की। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन डाॅ. सुनील राठौर ने कहा कि संस्थान शिक्षा के साथ-साथ साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को भी समान महत्व देता है। ऐसे आयोजनों से छात्रों की रचनात्मक सोच, अभिव्यक्ति क्षमता एवं सांस्कृतिक चेतना का विकास होता है। भविष्य में भी संस्थान द्वारा इस प्रकार के साहित्यिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहेगा। कार्यक्रम के अंत में कवयित्री श्वेता सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया एवं आयोजकों द्वारा उनका आभार व्यक्त किया गया। उपस्थित अतिथियों एवं विद्यार्थियों ने इस साहित्यिक संध्या को अत्यंत प्रेरणादायी और स्मरणीय बताया। इस अवसर पर संस्थान की चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठौर, ग्रुप निदेशक डाॅ. प्रज्ञा सिंह, के साथ-साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित रहें।

analisis rumus sederhana mahjong wins 3teknik schedule mendalam mahjong waysstatistik terbaru demo slot online pg soft