विश्व क्षय दिवस पर व्हीआईएसएम ग्रुप ऑफ स्टडीज में जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Date:2026-04-11 04:52:02

आज व्हीआईएसएम ग्रुप आफ स्ट्डीज़ के अंतर्गत संचालित नर्सिंग एवं पैरामेडिकल महाविद्यालय में विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य टीबी (क्षय रोग) के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना और इसके समय पर उपचार के महत्व को समझाना था। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के पूजन से हुई। इस अवसर पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में नर्सिंग एवं पैरामेडीकल के विद्यार्थियों द्वारा अलग- अलग नाट्यों की प्रस्तुति दी गई। नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने टीबी के कारण, लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में सरल और प्रभावी तरीके से जानकारी दी। उन्होंने यह संदेश दिया कि टीबी एक संक्रामक बीमारी है, लेकिन समय पर जांच और सही इलाज से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। नाटक में यह भी दर्शाया गया कि समाज में फैली भ्रांतियों और डर के कारण कई लोग समय पर इलाज नहीं कराते, वह झाड-फूक पर ज्यादा भरोसा करके बीमारी को गंभीर बना लेते है। नाटक के माध्यम से छात्रों ने सभागार में उपस्थित अन्य विद्यार्थियों से अपील की कि वे टीबी के लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं और डॉक्टर की सलाह के अनुसार पूरा इलाज लें एवं इसके लिये अन्य लोगो को जागरूक करे। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों एवं संस्थान के प्रबंधन ने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि युवाओं के माध्यम से इस तरह के संदेश तेजी से आम लोगों तक पहुंचते हैं। इसके साथ ही कार्यक्रम में टीबी से बचाव के उपायों जैसे साफ-सफाई, पौष्टिक आहार और नियमित स्वास्थ्य जांच पर भी जोर दिया गया। छात्रों ने लोगों को यह भी समझाया कि सरकार द्वारा टीबी के इलाज की सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर टीबी मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर संस्थान की चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठौर, ग्रुप निदेशक डाॅ. प्रज्ञा सिंह सहित समस्त महाविद्यालयों के प्राचार्यगण एवं स्टाॅफ मौजूद रहा।
3 Insight Wajib RTP LiveIntellectual Conscience Trik Responsif Mahjong Ways dalam Mengelola ScatterParadoks Formula Ajaib Trik Cepat Menang Mahjong Ways 2Analisis Risiko Kasino dan Cara Memahami Pengaruh Komisi BankerRTP Live Hari Ini dan Pengaruh StatistikTeknik Membaca Pola RTP yang Sering Dikaitkan dengan Permainan Bertema Naga HitamPola RTP Kerap Dipakai Pemain untuk Mengamati Momentum PermainanPeran Multiplier dalam Mahjong WaysPerkembangan Live RTP Slot Online Membawa Fokus Baru