Date:2026-04-11 04:53:10
व्हीआईएसएम ग्रुप आॅफ स्ट्डीज के अंतर्गत संचालित जय इंस्टीटयूट आॅफ नर्सिग एण्ड रिसर्च में आज वल्र्ड के अवसर पर प्रेरणादायक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के पूजन से हुई तत्पश्चात् सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर प्रेजेंटेशन, नाट्य मंचन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन सभी गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य छात्रों के भीतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं उन्हें समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारियों का एहसास कराना था। रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने कलात्मक कौशल का प्रदर्शन करते हुए “स्वस्थ जीवन-समृद्ध भविष्य”, “स्वच्छता ही सुरक्षा” एवं “स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन” जैसे संदेशों को बेहद आकर्षक और रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया। पोस्टर प्रेजेंटेशन के माध्यम से छात्रों ने पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, स्वच्छता, योग एवं रोगों की रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया। नाट्य मंचन के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में व्याप्त स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं एवं उनके समाधान को जीवंत अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत किया। जिसमें रंगोली प्रतियोगिता में निशा कुमारी, जी.एन.एम. तृतीय वर्ष प्रथम स्थान पर रहीं। पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में आदित्य राज, जी.एन.एम. तृतीय वर्ष प्रथम स्थान पर रहें। भाषण प्रतियोगिता में साक्षी राजपूत, बी.एस.सी. नर्सिंग चतुर्थ वर्ष प्रथम स्थान पर रहीं। नाट्î मंचन में ग्रुप ए, बी.एस.सी. नर्सिंग द्वितीय वर्ष प्रथम स्थान पर रहा। इस अवसर पर कॉलेज की ग्रुप निदेशक डाॅ. प्रज्ञा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “स्वास्थ्य किसी भी व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी है। आज के समय में बदलती जीवनशैली के कारण अनेक मानसिक एवं शारिरीक समस्याएं बढ़ रही हैं, ऐसे में अनुशासनात्मक जीवनशैली की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। जिसमें योगा, खान पान पर हमें विशेष ध्यान देना चाहिए। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे स्वयं स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को स्मृति चिन्ह व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवरस पर संस्थान के चेयरमैन डाॅ. सुनील राठौर, चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठौर सहित समस्त स्टाॅफ व छात्र-छात्राऐं मौजूद रहें।