व्हीआईएसएम के लाॅ काॅलेज में श्रमिक दिवस पर हुआ व्याख्यान का आयोजन

Date:2026-05-07 12:17:40

व्हीआईएसएम ग्रुप आफ स्ट्डीज़ के अंतर्गत संचालित जय इंस्टीटयूट आफ प्रोफेशनल स्ट्डीज़ (काॅलेज आफ लाॅ) में आज अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विधि के विद्यार्थियों को श्रमिकों के अधिकारों, श्रम कानूनों एवं उनके सामाजिक महत्व के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डाॅ. आशीष यादव उपस्थित रहें, मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में श्रमिकों के अधिकारों एवं उनसे जुड़े महत्वपूर्ण श्रम कानूनों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि एक न्यायपूर्ण समाज के निर्माण में श्रम कानूनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है । आप लाॅ के छात्र है आपको इन विषयों की गहन समझ होना अति आवश्यक है। आज के समय में श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करना केवल सरकार या संस्थाओं की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि वकीलों और विधि विशेषज्ञों की भी अहम भूमिका है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे समाज के कमजोर वर्गों के लिए न्याय दिलाने में सक्रिय योगदान दें एवं किसी गरीब मजदूर को न्याय दिलाने में आगे आये। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन डाॅ. सुनील राठौर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को बताया कि श्रमिक समाज की रीढ़ की हड्डी होते हैं, उनके बिना किसी भी राष्ट्र की प्रगति संभव नहीं है। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि एक विधि छात्र के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि वे श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए आगे आएं और समाज के कमजोर वर्गों को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। डाॅ. राठौर ने यह भी कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी को समझना और उसे निभाना भी है। इस आयोजन ने विद्यार्थियों को न केवल कानूनी ज्ञान प्रदान किया, बल्कि उन्हें सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी जागरूक किया। इस अवसर पर संस्थान की चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठौर, ग्रुप निदेशक डाॅ. प्रज्ञा सिंह, सहित प्राचार्य एवं स्टाॅफ मौजूद रहा।
3 Insight Wajib RTP LiveIntellectual Conscience Trik Responsif Mahjong Ways dalam Mengelola ScatterParadoks Formula Ajaib Trik Cepat Menang Mahjong Ways 2Analisis Risiko Kasino dan Cara Memahami Pengaruh Komisi BankerRTP Live Hari Ini dan Pengaruh StatistikTeknik Membaca Pola RTP yang Sering Dikaitkan dengan Permainan Bertema Naga HitamPola RTP Kerap Dipakai Pemain untuk Mengamati Momentum PermainanPeran Multiplier dalam Mahjong WaysPerkembangan Live RTP Slot Online Membawa Fokus Baru