21Jun

National Yoga Day

सारे विश्व के साथ-साथ दिनांक 21-06-2020 को व्हीआईएसएम ग्रुप आॅफ स्ट्डीज़ ने भी अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। इस अवसर पर संस्थान की ओर से योग विषय पर एक आॅनलाईन वर्कशाप आयोजित की गई जिसमें डाॅ. प्रीती शर्मा, सहायक निदेशक, शारीरिक शिक्षा, राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर ने अपने निर्देशन में योगिक एक्सरसाइज करायी। इसमें लगभग 1200 छात्र-छात्राओ ने सभागिता की । इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन डाॅ. सुनील राठौर ने योग की महत्ता को बताते हुऐ कहाॅ कि योग हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। आज विश्व के सामने उपस्थित कोविड-19 महामारी के निराकरण में योग एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसके द्वारा इम्यूनिटी सिस्टम एवं श्वसन न विकार को ठीक किया जा सकता है। प्रणायाम एवं श्वसन क्रियाऐं हमारी आॅक्सीजन ग्रहण करने की छमता पाॅच गुना कर देती है। आज तनाव एवं अवसाद के कारण जीवन समाप्त करने के जो समाचार प्रतिदिन सुनने को मिल रहें है योग द्वारा उस पर नियंत्रण पाया जा सकता है। ध्यान से हम मानसिक संतुलन बनाये रख सकते है । यह प्रसन्नता की बात है कि आज सम्पूर्ण दुनिया योग की उपयोगिता को स्वीकार कर रहीं है इस वर्ष के योगा दिवस की थीम है ‘‘योग घर में एवं परिवार के साथ’’। इसे हम सभी को अपना जीवन मंत्र बनाना चाहिए। इस मौके पर संस्थान की चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठौर, निदेशक डाॅ. प्रज्ञा सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारियों एवं स्टाॅफ ने अपने घर पर ही रहकर योगिक क्रियाऐं की ।

05Jun

पर्यावरण सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी - डाॅ. सुनील राठौर

व्हीआईएसएम महाविद्यालय में आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्ष दान समारोह मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता श्री शिवराज सिंह भदौरिया, एवं श्री संतोष सिंह सिकरवार के साथ-साथ वास्तुकार श्री अवनीश भदौरिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थें । मुख्य अतिथिगणो ने महाविद्यालय के कर्मचारियों को तुलसी के पौधे भेट कर पर्यावरण को शुद्ध करने का संदेश दिया। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन डाॅ. सुनील राठौर ने पर्यावरण की महता बताते हुए कहा कि आज के समय मंे जो विभिन बिमारियाॅ एवं विकार मानव जाति को परेशान किये हुए उन सब के पीछे मूलकारण हम सभी का पर्यावरण के प्रति उदासीनता है। हमने अंसख्य मात्रा में कार्बन उत्सर्जित कर पर्यावरण संतुलन खराब किया है जिसके कारण न केबल वायुमंडल बल्कि हमारी नदियाॅ एवं समुद्र भी प्रदुषित हुए है। हम आज स्वस्थ वातावरण में स्वास नहीं ले पा रहें है अतः हम सभी आज विश्व पर्यावरण दिवस पर संकल्प ले कि पर्यावरण की सुरक्षा एवं उन्नति के लिये हर स्तर पर प्रयास करेंगे जैसे वृक्षारोपण को अपनी आदत बनाएगें, प्लास्टिक पाॅलीथिन का उपयोग नहीं करेंगे एवं कार्बन उत्सर्जन कम करने का प्रयास करेंगे ताकि हमारी पृथ्वी जीवन जीने लायक बनी रहें। इस अवसर पर ग्रुप डायरेक्टर डाॅ. प्रज्ञा सिंह, डीन नर्सिग के साथ साथ समस्त कर्मचारी गण उपस्थित रहें।

08Mar

व्हीाईएसएम काॅलेज में मना ‘‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’’ महिला प्राध्यापिकाओं एवं महिला कर्मचारियों का हुआ सम्मान

व्हीआईएसएम ग्रुप आॅफ स्ट्डीज़ में इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किये गए। पूरी तरह से संस्थान की महिलाओं द्वारा महिलाओं के लिये आयोजित इस कार्यक्रम में संस्थान की वरिष्ठ महिला प्राध्यापिकाओं एवं महिला कर्मचारियों का सम्मान कर उनके द्वारा किये गए कार्यों के प्रति कृतज्ञता प्रदर्शित की गई। समस्त महिलाओं ने चेयररेस एवं एक मिनट प्रतियोगिता में भाग लेकर आनन्द लिया। संस्थान की चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठौर एवं ग्रुप निदेशक डाॅ. प्रज्ञा सिंह ने प्रतियोगिता में शामिल होकर इस अवसर को और अधिक आकर्षक बनाया। इस मौके पर चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठौर ने समस्त महिला कर्मचारियों को संदेश देते हुए कहा कि महिलाऐं ही परिवार, समाज एवं विश्व की असली संचालक है। आज जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं के कीर्तिमान हमें इस असलीयत को बता रहें है। प्रशासनिक सेवा, विज्ञान, खेल जगत और तकनीकी क्षेत्र में महिलाऐं अग्रणी भूमिका निभा रहीं है, बल्कि मैं तो यहा तक कहूगी कि प्रशासनिक एवं खेल जगत में महिलाऐं पूरूषो से बेहतर साबित हुई है। वर्तमान समय में कार्पोरेट जगत मंे महिलाऐं महत्वपूर्ण पदों पर आसीन है। हाल ही में भारतीय सेना में एक महिला अधिकारी ले. जनरल के पद तक पहुची हैं। सर्वोच्च न्यायलय ने भी भारतीय सेना में महिलाओं के प्रगति के सभी बाधाओं को दूर किया है। उन्होने कहा कि इतना होने के बावजूद भी अभी मंजिल दूर है। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रो में रहने बाली महिलाओं को शिक्षित कर उन्हें आगे बढ़ाने की जरूरत है, ताकि वे भी बदलते परिवेश में अपना योगदान दे सकें। उन्होने उपस्थित महिला कर्मचारियों को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। अंत में सस्थान की ओर से महिला सदस्यों के लिये भोज का आयोजन किया गया। 

07Mar

व्हीआईएसएम काॅलेज में धूमधाम से मना रंगोत्सव

व्हीआईएसएम ग्रुप आॅफ स्ट्डीज़ में आज रंगो का त्यौहार ‘‘होलिकात्सव’’ मनाया गया। संस्थान परिसर में आज सुबह से ही सारा संस्थान परिवार पूरी तरह रंगो का त्यौहार मनाने के लिये उत्सुक दिखाई दिया। दोपहर 2 बजे से समस्त स्टाॅफ संस्थान के प्रागण में एकत्रित हुआ, एक दूसरे को रंग-गुलाल एवं फूलो की होली के साथ होली की बधाई दी। इस अवसर पर कुछ कर्मचारियों ने होली से सम्बन्धित कबिताओं का पाठ किया। संगीत की धुनो पर डांस किया एवं एक दूसरे को होली के टाईटल दिये। महिला कर्मियों ने होली फाग गाकर पूरे माहौल को उत्साह से भर दिया। इस अवसर पर कर्मचारियों के बीच रस्सा खीच प्रतियोगिता भी हुई साथ ही चेयररेस व एक मिनट प्रतियोगिताआंे का भीे आनन्द लिया। संस्थान के चेयरमैन डाॅ. सुनील राठौर, चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठौर एवं ग्रुप निदेशक डाॅ. प्रज्ञा सिंह ने प्रतियोगिताओं में सहभागिता कर सभी का उत्साह बढ़ाया। डाॅ. राठौर ने इस अवसर पर व्हीआईएसएम परिवार के सभी सदस्यों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि त्यौहार हमारे जीवन को उत्साह से भर देते है, जीवन की निरसता को खत्म करते है। होली का त्यौहार हमें गिले शिकवे दूर कर मिल जुलकर रहने का संदेश देता है। आपस मे प्रेम भाव बढाने की प्रेरणा देता है। हमें इस अवसर पर पूरे वर्ष संस्थान में सुखमय पारिवारिक माहौल बनाये रखने का सकल्प लेना चाहिए अंत में उन्होने सभी सदस्यों को गुलाल लगाया। सभी ने मिष्ठान एवं पकवान का आनन्द लिया।

28Feb

व्हीआईएसएम में मनाया गया नेशनल साइंस डे

व्हीआईएसएम ग्रुप आॅफ स्ट्डीज़ मंे आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में पोस्टर प्रेजेन्टेशन एवं क्वीज काॅम्पटीशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल जोगेन्द्र सिंह तंवर, सीओ, 15वी बटालियन, एसएएफ ग्वालियर एवं उनकी पत्नी रूपल तंवर रहें। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती पूजन व दीप प्रज्जवलन से हुई। इसके पश्चात् विज्ञान विषय पर क्वीज काॅम्पटीशन का आयोजन किया गया। साथ ही पोस्टर प्रेजन्टेशन भी आयोजित किया गया। जिसमें बीएससी चतुर्थ वर्ष की रिचा प्रथम रहीं एवं राहुल जीएनएम द्वितीय वर्ष व दावा डोना जीएनएम तृतीय वर्ष ने क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्वीज काॅम्पटीशन में 6 टीमों ने भाग लिया जिसमें आशीष एवं शिवम जीएनएम द्वितीय वर्ष के छात्रों ने विजेता ट्राॅफी अपने नाम की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री तंवर ने अपने उदबोधन में छात्र-छात्राओं को बताया कि आज विज्ञान ही हमारे लिये महाग्रंथ है, मार्गदर्शक है। विज्ञान के चमत्कारो ने हमारे जीवन में आमूल परिवर्तन किये है। आज दुनिया छोटी हो गई है। संचार माध्यम एक क्षण में सम्पूर्ण दुनिया को एक कर देते है। इसके साथ-साथ उन्होने छात्र-छात्राआंे से आहवान् किया कि वे एनसीसी में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें क्योकि एनसीसी हमें अनुशासित करती है। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन डाॅ. सुनील राठौर ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए उनके द्वारा महाविद्यालयों में एनसीसी के बढाने के लिये किये गए प्रयासो की सराहना की। साथ ही उन्होने छात्र-छात्राओं को विज्ञान विषय में अपनी रूचि बढाने की प्रेरणा दी। उन्होने यह भी कहा कि हमारा संस्थान विज्ञान विषय पर वर्ष भर मंे कई आयोजन करता है जिससे हमारे विद्यार्थीयों को कई जानकारिया मिलती है। उन्होनें बताया कि इस वर्ष विज्ञान विषय की थीम महिलाओं की विज्ञान में भागीदारी है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कर्नल जोगेन्द्र सिंह तंवर का सेवाकाल समाप्त होने पर संस्थान के चेयरमैन डाॅ. सनील राठौर ने शाॅल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर संस्थान की गु्रप निदेशक डाॅ. प्रज्ञा सिंह, नर्सिंग निदेशक के साथ-साथ समस्त कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राऐं उपस्थित रहें। 

22Feb

व्हीआईएसएम ग्रुप आफ स्ट्डीज़ में स्व. श्री गुरूबख्श सिंह राठौर जी की पांचवी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर किया याद

व्हीआईएसएम ग्रुप आॅफ स्ट्डीज के संस्थापक डाॅ. सुनील कुमार सिंह राठौर जी के पिताजी स्व. श्री गुरूबख्श सिंह राठौर जी की पांचवी पुण्यतिथि महाविद्यालय में मनाई गई। इस मौके पर व्हीआईएसएम ग्रुप की निदेशक डाॅ. प्रज्ञा सिंह ने स्व. श्री गुरूबख्श सिंह जी के निजी जीवन और उनके द्वारा समाज में शिक्षा के क्षेत्र मेें किये गए कार्यो पर प्रकाश डालते हुए बताया कि स्व. श्री गुरूबख्श सिंह का जन्म सन् 1919 में सनौड़ा ईश्वरी जिला फरूर्खाबाद  उ.प्र. में हुआ था । 5 वर्ष की उम्र में ही उनके पिताजी का स्वर्गवास हो गया, इसके बावजूद भी उन्होने गाव से 7 किमी. दूर जाकर अपनी शिक्षा पूरी की ओर अपने लक्ष्य को पूरा किया। पूज्य पिताजी समाजसेवक, इतिहासकार एवं शिक्षा के समर्थक थें। उनके अथक प्रयासो से गाॅव में सर्वप्रथम प्राइमरी स्कूल स्थापित किया तथा सन् 1972 में स्वयं का जूनियर हाई स्कूल खोलकर गरीब किसानो के बच्चो को एक अच्छी शिक्षा प्रदान कराई। स्व. श्री गुरूबख्श सिंह राठौर जी से प्रेरणा प्राप्त कर उनके सबसे छोटे पुत्र डाॅ. सुनील राठौर ने सन् 2006 मंे व्हीआईएसएम ग्रुप आॅफ स्ट्डीज़ की शुरूआत उनके रहते हुए की और उनके सपनो को साकार किया।  अंत में संस्थान की चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठौर, निदेशक डाॅ. प्रज्ञा सिंह सहित समस्त स्टाॅफ व छात्र-छात्राओं ने स्व. श्री गुरूबख्श सिंह जी को श्रद्धासुमन अर्पित किये साथ ही इस मौके पर छात्र-छात्राओं को भगवत गीता वितरित की गई। 

3 Insight Wajib RTP LiveIntellectual Conscience Trik Responsif Mahjong Ways dalam Mengelola ScatterParadoks Formula Ajaib Trik Cepat Menang Mahjong Ways 2Analisis Risiko Kasino dan Cara Memahami Pengaruh Komisi BankerRTP Live Hari Ini dan Pengaruh StatistikTeknik Membaca Pola RTP yang Sering Dikaitkan dengan Permainan Bertema Naga HitamPola RTP Kerap Dipakai Pemain untuk Mengamati Momentum PermainanPeran Multiplier dalam Mahjong WaysPerkembangan Live RTP Slot Online Membawa Fokus Baru