12May

‘‘व्हीआईएसएम में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस समारोह’’

व्हीआईएसएम के नर्सिंग महाविद्यालय जय इंस्टीटयूट आॅफ नर्सिंग एण्ड रिसर्च में आज दिनांक 12/05/2023 को ‘‘हमारी नर्से हमारा भविष्य’’ थीम को लेकर अंतराष्ट्रीय नर्सेज दिवस उत्साह से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती पूजन व विश्व प्रसिद्ध हस्ती फ्लोरेंस नाईटीन्गल के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। सर्वप्रथम नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने नाईटीन्गल के द्वारा स्थापित मूल्यो के पालन के लिये कैन्डल लेकर शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर संस्थान की चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठौर ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को बताया कि सारा विश्व प्रतिवर्ष 12 मई को उस महान आत्मा की याद मंे नर्सिंग दिवस मनाता है

02May

व्हीआईएसएम ग्रुप में हुआ स्वस्थ्य जीवन शैली पर सेमिनार का आयोजन

व्हीआईएसएम में आज आरोग्य भारती के राष्ट्रीय महामंत्री डाॅ. अशोक कुमार वाष्र्णेय के मुख्य आतिथ्य में आरोग्य भारत विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आरोग्य भारती मध्य भारत प्रान्ताध्यक्ष डाॅ. एस पी बत्रा भी उपस्थित रहें। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलन एवं माँ सरस्वती तथा भगवान धन्वंतरी के माल्यार्पण से हुआ। अतिथियों के स्वागत के पश्चात् संस्थान के चेयरमैन डाॅ. सुनील राठौर ने डाॅ. वाष्र्णेय एवं डाॅ. बत्रा को व्हीआईएसएम के छात्र-छात्राओं से संवाद के लिये उपस्थित होने पर धन्यवाद देते हुए कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि सम्पूर्ण राष्ट्र में आरोग्य का अलख जगाने वाले डाॅ. वाष्र्णेय ने अपना अमूल्य समय हमको दिया है।

12Apr

जय इंस्टीट्यूट के छात्र-छात्राओं ने लगाई न्यूट्रिशन एग्जीबिशन, बनाऐ फिट रहने के खास व्यजंन

व्हीआईएसएम ग्रुप आॅफ स्ट्डीज़ के अन्तर्गत संचालित जय इंस्टीटयूट आॅफ नर्सिंग एण्ड रिसर्च के बी.एस.सी. नर्सिंग प्रथम वर्ष एवं जी.एन.एम प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं द्वारा आज न्यूट्रिशन एग्जीबिशन आयोजित की गई। एग्जीबिशन में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न व्यजनों के 30 स्टाॅल लगाऐ सर्वप्रथम संस्थान के चेयरमैन डाॅ. सुनील राठौर ने फीता काटकर एग्जीबिशन का शुभारंभ किया। इसके पश्चात् चेयरमैन सहित चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठौर ग्रुप निदेशक डाॅ. प्रज्ञा सिंह एवं नर्सिंग प्रचार्या ने प्रत्येक स्टाॅल पर जाकर छात्र-छात्राओं से व्यजनो के तैयार करने एवं उससे प्राप्त होने वाले न्यूट्रिशन्श के बारे में जानकारी प्राप्त की। 

07Apr

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर व्हीआईएसएम हाॅस्पिटल ने लगाया स्वास्थ्य शिविर एवं जय इंस्टीटयूट ने निकाली जागरूकता रैली

विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में आज दिनांक 07/04/2023 को व्हीआईएसएम ग्रुप के अन्तर्गत संचालित व्हीआईएसएम हॉस्पिटल ने विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया। जिसमें बडी़ संख्या में बीमार, ग्रामवासयों ने विभिन्न जाँचे करवाकर समूचित चिकित्सा प्राप्त की। हॉस्पिटल के वरिष्ठ छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. ए.के. गुप्ता, वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. के.के. गुप्ता, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. गरिमा यादव, नेत्र रोग सहायक आर. के. गुप्ता एवं अस्पताल प्रभारी डॉ. आदित्य भार्गव ने शिविर में स्वास्य परीक्षण किये। शिविर में लगभग 300 मरीजो ने चिकित्सा लाभ प्राप्त किया।

24Mar

व्हीआईएसएम् के नर्सिंग महाविद्यालय में विश्व टीबी डे

व्हीआईएसएम् ग्रुप ऑफ़ स्टडीज के अंतर्गत संचालित जय इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग एंड रिसर्च में भी आज सारे विश्व के साथ साथ “विश्व टीबी डे” मनाया गया . कार्यक्रम का प्रारम्भ दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती के पूजन से हुआ . कार्यक्रम में वक्ता थे  नर्सिंग महाविद्यालय के   प्राध्यापक  डॉ. नीरज बंसल एवं  व्हीआईएसएम्  हॉस्पिटल के डॉक्टर ने अपने उद्बबोधन  में बताया  कि टीबी का यदि समय पर इलाज न कराया जावे तो  वह बीमारी गंभीर रूप  धारण कर सकती है .हमारे देश में हर साल लाखो की संख्या में टीबी के मरीज सामने आते है .

28Feb

व्हीआईएसएम में हुई एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार

व्हीआईएसएम  ग्रुप ऑफ़ स्टडीज  के अंतर्गत संचालित जय इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मास्यूटिकल साइंसेज एंड रिसर्च  एवं  फार्मालोक के सयुक्त तत्वाधान में  एक राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया. सेमिनार का विषय था  “रिसेंट इनोवेशन इन फार्मास्यूटिकल साइंसेज एंड रिसर्च” . दरअसल आज विज्ञानं दिवस के उपलक्ष्य में फार्मालोक की रथ यात्रा जो कि अहमदाबाद से  नई दिल्ली  के लिए रवाना हुई है ,का ग्वालियर में पड़ाव था . 

3 Insight Wajib RTP LiveIntellectual Conscience Trik Responsif Mahjong Ways dalam Mengelola ScatterParadoks Formula Ajaib Trik Cepat Menang Mahjong Ways 2Analisis Risiko Kasino dan Cara Memahami Pengaruh Komisi BankerRTP Live Hari Ini dan Pengaruh StatistikTeknik Membaca Pola RTP yang Sering Dikaitkan dengan Permainan Bertema Naga HitamPola RTP Kerap Dipakai Pemain untuk Mengamati Momentum PermainanPeran Multiplier dalam Mahjong WaysPerkembangan Live RTP Slot Online Membawa Fokus Baru