09Nov

व्हीआईएसएम हॉस्पिटल ने लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर

व्हीआईएसएम हॉस्पिटल ने ग्राम चाँदपुर डबरा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया। चिकित्सा शिविर का शुभारंभ श्रीमती ईमरती देवी माननीय अध्यक्षा लघु उद्योग निगम, मध्य प्रदेश शासन के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। शिविर में 400 से अधिक ग्रामीणवासियो ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परीक्षण करवाया, उन्हें विभिन्न बीमारियों से सम्बन्धित दवाईयाँ निःशुल्क वितरित की एवं चिकित्सकों ने उन्हे बीमारियों की रोकथाम एवं उनसे बचाव के तरीके भी बताऐं। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया गया।

19Oct

व्हीआईएसएम में हुआ वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

आज व्हीआईएसएम ग्रुप के अन्तर्गत संचालित जय इंस्टीटयूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेंस एण्ड रिसर्च द्वारा फार्मेसी महाविद्यालयों की ग्वालियर नोडल वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में महिला व पुरूष वर्ग दोनो ही ग्रुप के प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता व्हीआईएसएम ग्रुप ऑफ स्ट्डीज़ के चेयरमैन डॉ. सुनील राठौर के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई। 

12Oct

व्हीआईएसएम ने किया कै. राजमाता का उनके जन्मदिवस पर पुण्यस्मरण

व्हीआईएसएम ग्रुप ऑफ स्ट्डीज़ ने को कैलाशवासी श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी की 102वीं जन्मतिथि पर उनका पुण्यस्मरण किया। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्जवलन से हुआ इसके पश्चात् संस्थान के चेयरमैन डॉ. सुनील कुमार सिंह राठौर, चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठौर, ग्रुप निदेशक डॉ. प्रज्ञा सिंह एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री मुकेश भदौरिया ने कैलाशवासी राजमाता साहेब के आदमकद चित्र पर माल्यार्पण किया।

05Oct

व्हीआईएसएम कॉलेज मे माँ दुर्गा की प्रतिमा का धूम धाम से हुआ विसर्जन

शारदीय नवरात्री के समापन के साथ ही  व्हीआईएसएम ग्रुप ऑफ़ स्टडीज में स्थापित माँ दुर्गा की प्रतिमा का विधिवत धूम धाम से विसर्जन किया गया . नो दिन चले इस उत्सव में छात्र छात्राओ ने व्यवस्था संभाली . प्रति दिन नई नई रंगोली प्रतिस्पर्धा आयोजित कर गरबा-डांडिया की प्रस्तुति कर माँ की आराधना की गई. नवे दिन कन्या भोज का आयोजन हुआ जिसमे आस पास के ग्रामीण क्षेत्रो के बालक- बालिकाओ  को भी भोजन कराया गया. छात्र छात्राओ ने माँ की जय – जयकार करते हुए विसर्जन कार्यक्रम में हिस्सेदारी ली

26Sep

व्हीआईएसएम कॉलेज में माँ दुर्गा प्रतिमा स्थापना के साथ नवरात्रि महोत्सव प्रारंभ

व्हीआईएसएम ग्रुप ऑफ स्ट्डीज़ मंे आज दिनांक  26/09/2022 से शारदीय नवरात्रि महोत्सव का धूमधाम से हुआ शुभारंभ। महाविद्यालय के परिसर में माँ दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना विधि-विधान एवं हर्षोल्लास के साथ हुई। सुर्योदय से ही महाविद्यालय में त्योहार का माहौल देखने को मिला छात्र-छात्राओं द्वारा परिसर में बने भव्य मंदिर में मनमोहक रंगोलियाँ बनाई।

22Sep

डॉ. सुनील राठौर बने आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर के कार्य परिषद सदस्य

मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल महोदय द्वारा व्हीआईएसएम ग्रुप ऑफ स्ट्डीज़, ग्वालियर के चेयरमैन डॉ. सुनील कुमार सिंह राठौर को मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर का कार्यपरिषद सदस्य मनोनित किया गया है। राजभवन द्वारा इस आशय का आदेश दिनांक 20 सितम्बर 2022 को जारी किया गया।

3 Insight Wajib RTP LiveIntellectual Conscience Trik Responsif Mahjong Ways dalam Mengelola ScatterParadoks Formula Ajaib Trik Cepat Menang Mahjong Ways 2Analisis Risiko Kasino dan Cara Memahami Pengaruh Komisi BankerRTP Live Hari Ini dan Pengaruh StatistikTeknik Membaca Pola RTP yang Sering Dikaitkan dengan Permainan Bertema Naga HitamPola RTP Kerap Dipakai Pemain untuk Mengamati Momentum PermainanPeran Multiplier dalam Mahjong WaysPerkembangan Live RTP Slot Online Membawa Fokus Baru