26Jul

व्हीआईएसएम में मनाया गया ”कारगिल विजय दिवस”

आज दिनांक 26 जुलाई को  सारे देश के साथ साथ व्हीआईएसएम ने  भी ”कारगिल विजय दिवस” पर कारगिल युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानो के प्रति सम्मान प्रकट किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 15  वी बटालियन एन. सी. सी. के कमांडिंग ऑफिसर प्रभारी कर्नल  आकाश शर्मा थे . सर्वप्रथम उन्होंने कारगिल युद्ध के कारणों एवं उसके नतीजो पर अपने विचार व्यक्त किये.

11Jul

व्हीआईएसएम में मनाया गया विश्व जनसंख्या दिवस

व्हीआईएसएम ग्रुप आफ स्ट्डीज के अन्तर्गत संचालित जय इंस्टीटयूट आफ नर्सिंग एण्ड रिसर्च में आज दिनांक 11/7/2023 को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत माॅ सरस्वती के पूजन एवं  दीप प्रज्जवलन के साथ हुई । कार्यक्रम में  विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के बीच भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें प्रतिभागियों ने विश्व जनसंख्या दिवस मनाए जाने के उद्देश्यों के प्रति ध्यान खीचा। उन्होंने बताया कि आज हम विश्व में सर्वाधिक जनसंख्या वाले देश है । 

03Jul

व्हीआईएसएम में हुई सायबर क्राईम पर संगोष्ठी

व्हीआईएसएम महाविद्यालय में आज दिनांक 3/07/2023 को सायबर क्राईम विषय पर विशेष संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें सायबर क्राईम शाखा ग्वालियर के डी.एस.पी. श्री संदीप मालवीय मुख्य वक्ता के रूप में आंमत्रित थें। सायबर क्राईम शाखा के सब इंस्पेक्टर श्री धमेन्द्र शर्मा संगोष्ठी के विशिष्ठ वक्ता थें। कार्यक्रम की शुरूआत संस्थान के चेयरमैन डाॅ. सुनील राठौर व ग्रुप निदेशक डाॅ. प्रज्ञा सिंह ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ, शाॅल एवं श्रीफल देकर सम्मानित करके हुई। वक्ताओं ने अपने उद्बोदन में आज के समय में सबसे अधिक तेजी से फैल रहे एवं सबसे अधिक नुकसानदेह अपराध ‘‘सायबर क्राईम’’ के कारण एवं उससे बचने के उपाय पर प्रकाश डाला।

26Jun

व्हीआईएसएम ग्रुप के गल्र्स एवं बाॅयज कैडेट्स ने 15बी एम.पी. बटालियन के 10 दिवसीय कैम्प में 11 पुरस्कार जीतकर अपना परचम लहराया

व्हीआईएसएम ग्रुप के गल्र्स एवं बाॅयज कैडेट्स ने 15बी एम.पी. बटालियन के 10 दिवसीय कैम्प में 11 पुरस्कार जीतकर अपना परचम लहराया। कैम्प में महाविद्यालय के 23 कैडेट्स ने भाग लिया था। आयोजित किये गए कैम्प में वैपन ट्रेनिग, मैप रीडिग, र्डिल मार्च, कल्चर एक्टीविटी, फील्ड क्राफ्ट, फोटोग्राफी जैसी विभिन्न प्रतियोगिताऐं हुई जिसमें कैडेट्स ने पूरे उत्साह से भाग लेते हुए महाविद्यालय के लिये 11 पुरस्कार अर्जित किये। पुरस्कार लेने वालो में अंकित कुमार एन्चोरिंग में गोल्ड मेडल, अंजली ने वैपन ट्रेनिग में गोल्ड मेडल, अंशु लत ने कम्युनिकेशन में गोल्ड मेडल, पवन कुशवाह ने मैप रीडिग में गोल्ड मेडल, आयुष चैहान ने मेडीकल मैनेजमेंट में गोल्ड मेडल, सुमन ने पोईट्री में गोल्ड मेडल जीते । 

 

23Jun

व्हीआईएसएम हाॅस्पिटल ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

व्हीआईएसएम हाॅस्पिटल ने ग्राम रौरा, ग्वालियर में एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया। चिकित्सा शिविर का शुभारंभ व्हीआईएसएम ग्रुप के चेयरमैन डाॅ. सुनील राठौर के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। शिविर में 200 से अधिक ग्रामीणवासियो ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परीक्षण करवाया, उन्हें विभिन्न बीमारियों से सम्बन्धित दवाईयाँ निःशुल्क वितरित की गई । शिविर में ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, ईसीजी, पैप स्मीयर एवं अन्य जाँचे निःशुल्क की जा रही है। शिविर सुबह 09 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया गया।

14Jun

व्हीआईएसएम ग्रुप के महाविद्यालय एवं हाॅस्पिटल ने मनाया वल्र्ड ब्लड डोनर डे

व्हीआईएसएम ग्रुप आॅफ स्ट्डीज़ के अंतर्गत संचालित जय इंस्टीटयूट आॅफ नर्सिंग एण्ड रिसर्च में आज वल्र्ड ब्लड डोनर डे मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान परिसर में स्थित गुरूबक्श सिंह सभागार में रक्तदान जागरूकता पर व्याख्यान एवं नाट्य का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती पूजन व दीप प्रज्जवलन के साथ हुई । सर्वप्रथम बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं द्वारा एक नाट्य का मंचन किया गया 

3 Insight Wajib RTP LiveIntellectual Conscience Trik Responsif Mahjong Ways dalam Mengelola ScatterParadoks Formula Ajaib Trik Cepat Menang Mahjong Ways 2Analisis Risiko Kasino dan Cara Memahami Pengaruh Komisi BankerRTP Live Hari Ini dan Pengaruh StatistikTeknik Membaca Pola RTP yang Sering Dikaitkan dengan Permainan Bertema Naga HitamPola RTP Kerap Dipakai Pemain untuk Mengamati Momentum PermainanPeran Multiplier dalam Mahjong WaysPerkembangan Live RTP Slot Online Membawa Fokus Baru