25Feb

बायोटेक्नोलॉजी विभाग द्वारा एक सेमिनार का किया गया आयोजन

आज दिनांक 25/02/2023 को विजयाराजे इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस एंड मैनेजमेंट में बायोटेक्नोलॉजी विभाग द्वारा एक सेमिनार का आयोजन किया गया .सेमिनार में डॉ प्रमोद कुमार , साइंटिस्ट सी , आई सी एम आर – नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ कैंसर प्रिवेंशन एंड रिसर्च , नोयडा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे .सेमिनार का टॉपिक  “एडवांसमेंट इन वायरल डिसीज डायगनोसिस” था. कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती के पूजन से हुआ . डॉ प्रमोद कुमार  ने अपने प्रेरक उद्बोधन में  वारल डायगनोसिस की नई तकनिको के बारे में बताते हुए नई जेनरेशन के शोधो आर टी –क्युपी सी आर , एंटीजन एंटीबाडी बेस्ड सेरोलोजिकल टेस्ट एवं प्रोटीन बेस्ड डायगनोसिस (एल सी एम एस) की जानकारी दी.उन्होंने कोविड महामारी  के दोर में इम्यून सिस्टम , बीमारी के डायगनोसिस एवं उसके प्रभाव की भी ज्ञानवर्धक जानकारी दी. उन्होंने चिकित्सकीय दुनिया में हो रहे नित नए अनुसन्धान को वरदान बताते हुए उसे मानवता के लिए अत्यंत लाभकारी कहा. उन्होंने बताया कि  हमारा देश इस दिशा में दुनिया में अग्रणीय स्थान रखता है. उन्होंने जिज्ञासु विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए . इस अवसर पर संस्थान की ग्रुप निदेशक डॉ प्रज्ञा सिंह ने मुख्य वक्ता का धन्यवाद देते हुए  महाविद्यालय की रिसर्च लैब की विस्तृत जानकारी दी .साथ ही महाविद्यालय विकास की भविष्य की योजना पर भी प्रकाश डाला.उन्होंने  बताया कि महाविद्यालय का सदेव प्रयास रहता है कि विद्यार्थियों को नये  नये शोधो एवं तकनीक के बारे में जानकारी दी जावे एवं यह सेमिनार इसी श्रंखला की कडी है  इस अवसर पर नर्सिंग प्राचार्या सहित समस्त प्राध्यापक गण एवं विद्यार्थी उपस्थति रहे.   
 

22Feb

व्हीआईएसएम ग्रुप आफ स्ट्डीज में स्व. श्री गुरूबख्श सिंह राठौर जी की 8वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर किया याद

व्हीआईएसएम ग्रुप आॅफ स्ट्डीज के चेयरमैन डाॅ. सुनील कुमार सिंह जी के पिताजी स्व. श्री गुरूबख्श सिंह राठौर जी की 8वीं पुण्यतिथि महाविद्यालय में दिनंाक 22 फरवरी को गुरूबख्श सिंह सभागार में मनाई गई। इस मौके पर व्हीआईएसएम ग्रुप की निदेशक डाॅ. प्रज्ञा सिंह ने स्व. श्री गुरूबख्श सिंह जी के जीवन यात्रा पर प्रकाश डालते हुऐ उनके उल्लेखनीय कार्यो को याद किया। उन्होने बताया कि स्व. श्री गुरूबख्श सिंह जी का जन्म सन् 1919 में सनौड़ा ईश्वरी जिला फरूर्खाबाद उ.प्र. में हुआ। गाॅव में दूर-दूर तक शिक्षा व्यवस्था नही थी, उनके अथक प्रयासो से गाॅव में सर्वप्रथम प्राइमरी स्कूल स्थापित किया साथ ही स्वयं की भूमि पर सन् 1972 में जूनियर हाई स्कूल खोला  गया। इसके साथ-साथ उन्होंने गरीब वर्ग व किसानो की मदद की एवं उनके बच्चो को शिक्षा प्रदान कराई। साथ ही डाॅ. प्रज्ञा सिंह ने बताया एक इतिहासकार, शिक्षाविद् एवं समाजसेवी थे। स्व. श्री गुरूबख्श सिंह राठौर जी से प्रेरणा लेकर उनके सपनो को आगे बढ़ाते हुए उनके पुत्र डाॅ. सुनील राठौर ने उन्ही के नाम से सन् 2004 में गुरूबख्श सिंह कल्याण समिति की स्थापना की एवं 2006-07 में व्हीआईएसएम ग्रुप आॅफ स्ट्डीज की स्थापना की जो कि आज अपने उन्नति के पथ पर अग्रसर है। उनके सुपुत्र डाॅ. सनील कुमार सिंह राठौर जी ने एक कदम आगे बढते हुए जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में व्हीआईएसएम हाॅस्पिटल की भी स्थापना की। अंत में संस्थान की चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठौर, ग्रुप निदेशक डाॅ. प्रज्ञा सिंह, सहित समस्त स्टाॅफ व छात्र-छात्राओं ने स्व. श्री गुरूबख्श सिंह जी को श्रद्धासुमन अर्पित किये एवं दो मिनट का मौन धारण किया। 

04Feb

व्हीआईएसएम के नर्सिंग महाविद्यालय में मनाया गया विश्व कैंसर दिवस

आज दिनांक 04 फरवरी को व्हीआईएसएम ग्रुप ऑफ़ स्टडीज के अंतर्गत संचालित  जय  इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग एंड रिसर्च  एवं व्हीआईएसएम  कॉलेज ऑफ़ प्रोफेशनल स्टडीज के सयुक्त तत्वाधान में  विश्व कैंसर दिवस मनाया गया.  

26Jan

व्हीआईएसएम में मनाया गया गणतंत्र दिवस एवं वसंत पंचमी उत्सव

व्हीआईएसएम ग्रुप ऑफ़ स्टडीज में 74 वा गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया | चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठौर ने राष्ट्र ध्वज फहराया | एनसीसी  कैडेट्स ने आकर्षक परेड कर सलामी दी | गणतंत्र दिवस  के साथ साथ वसंत पंचमी का पर्व भी होने के कारण महाविद्यालय में उत्साह का वातावरण था |

25Jan

व्हीआईएसएम में मनाई गई कै. राजमाता जी की 22वीं पुण्यतिथि

व्हीआईएसएम ग्रुप आॅफ स्ट्डीज़ में आज दिनांक 25/01/2023 को कै. राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी को उनकी 22वी पुण्यतिथि के अवसर पर स्मरण कर भावमय श्रद्धाजंली दी गई। कार्यक्रम श्री अभय चैधरी जिलाध्यक्ष भाजपा के मुख्य आतिथ्य एवं श्री मोहन सिंह राठौर वरिष्ठ भाजपा नेता ने की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता श्री संतोष सिंकरवार के विशिष्ठ उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम अतिथिगणो ने कै. राजमाता जी के आदमकद तेलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजंली दी। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन डाॅ. सुनील राठौर ने राजमाता जी को नमन् करते हुए उनके द्वारा शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में किये गए प्रयासो की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महलो की रानी होने के बावजूद उन्होंने दीन दुखियों के दर्द को समझा एवं उसके निराकरण का सतत् प्रयास किया। उनको मालूम था कि आने वाला समय शिक्षित जनो का समय है इसलिए उन्होंने इस क्षेत्र में महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों की स्थापना की। 

12Jan

व्हीआईएसएम मे मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस

व्हीआईएसएम  ग्रुप ऑफ़ स्टडीज में भी आज  स्वामी विवेकानन्द जयंती के अवसर पर  सारे देश के साथ साथ राष्ट्रीय युवा दिवस आयोजित हुआ.  कार्यक्रम के अंतर्गत एक विचार गोष्ठी आयोजित की गयी जिसका विषय था –“राष्ट्र निर्माण में युवाओ की भूमिका”. ग्रुप के अंतर्गत संचालित समस्त  महाविद्यालयो के छात्र छात्राओ ने उसमे  भाग लिया.कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन से हुआ.छात्र छात्राओ ने बहुत निर्भीक होकर अपने विचार रखे . प्रतिभागियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओ में देश के  भविष्य निर्माण की अपार क्षमता है . 

3 Insight Wajib RTP LiveIntellectual Conscience Trik Responsif Mahjong Ways dalam Mengelola ScatterParadoks Formula Ajaib Trik Cepat Menang Mahjong Ways 2Analisis Risiko Kasino dan Cara Memahami Pengaruh Komisi BankerRTP Live Hari Ini dan Pengaruh StatistikTeknik Membaca Pola RTP yang Sering Dikaitkan dengan Permainan Bertema Naga HitamPola RTP Kerap Dipakai Pemain untuk Mengamati Momentum PermainanPeran Multiplier dalam Mahjong WaysPerkembangan Live RTP Slot Online Membawa Fokus Baru