24Mar

विश्व क्षय दिवस पर व्हीआईएसएम ग्रुप ऑफ स्टडीज में जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

आज व्हीआईएसएम ग्रुप आफ स्ट्डीज़ के अंतर्गत संचालित नर्सिंग एवं पैरामेडिकल महाविद्यालय में विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य टीबी (क्षय रोग) के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना और इसके समय पर उपचार के महत्व को समझाना था। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के पूजन से हुई। इस अवसर पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में नर्सिंग एवं पैरामेडीकल के विद्यार्थियों द्वारा अलग- अलग नाट्यों की प्रस्तुति दी गई।

12Mar

रंगों और उमंग के साथ वीआईएसएम काॅलेज में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह

वीआईएसएम ग्रुप ऑफ स्टडीज में आज होली मिलन समारोह बड़े ही उत्साह और खुशी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभी कॉलेजों के स्टाफ तथा अस्पताल के स्टाफ सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। पूरे परिसर में रंगों और उमंग का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और फूलों की होली खेलकर की। सभी ने मिलकर प्रेम भाव के साथ होली त्योहार का आनंद लिया। रंग-बिरंगे गुलाल से पूरा वातावरण खुशियों से भर गया। 

27Feb

जेआईपीएसआर महाविद्यालय में 6वीं फार्मेसी जागरूकता यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

व्हीआईएसएम ग्रुप आफ स्ट्डीज़ के अंतर्गत संचालित जय इंस्टीटयूट आफ फार्मास्यूटिकल साईसेज एण्ड रिसर्च में आज फार्मा लोक द्वारा निकाली जा रही 6वीं फार्मेसी जागरूकता यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। संस्थान परिसर में यात्रा दल के आगमन पर संस्थान के वरिष्ठजनों ने दल के सदस्यों का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत किया। यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में अमित झा राष्ट्रीय संयोजक, फार्मा लोक, विवेक सिंह, मेम्बर फार्मा लोक एवं विवेक भदौरिया, पूर्व कार्यपरिषद सदस्य, जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर मौजूद रहें। मुख्य अतिथि अमित झा ने बताया कि यह यात्रा हर वर्ष की तरह नेशनल फार्मेसी एज्युकेशन डे के उपलक्ष्य में निकाली जा रही है।

25Feb

जेआईपीएसआर काॅलेज में “उत्साह, उमंग और भावनाओं के संग सम्पन्न हुई फेयरवेल एवं फ्रेशर पार्टी”

व्हीआईएसएम ग्रुप आॅफ स्ट्डीज़ के अंतर्गत संचालित जय इंस्टीटयूट आॅफ फार्मास्यूटिकल साईसेज एण्ड रिसर्च में बी.फार्मा. नवीन सत्र की फ्रेशर पार्टी एवं बी.फार्मा. अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की फेयरवेल पार्टी का भव्य आयोजन अत्यंत उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। वरिष्ठ विद्यार्थियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई तथा नवप्रवेशित विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत किया गया। नवप्रवेशित विद्यार्थियों को पारंपरिक तिलक लगाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया। फ्रेशर विद्यार्थियों ने एकल नृत्य, गायन, समूह नृत्य एवं रैंप वॉक जैसी आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। उनकी प्रतिभा एवं आत्मविश्वास ने उपस्थित जनसमूह को प्रभावित किया। वरिष्ठ विद्यार्थियों ने भावुक होकर अपने शैक्षणिक जीवन के अनुभव साझा किये और शिक्षकों एवं साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। 

22Feb

समाज उत्थान के अग्रदूत स्व. गुरूबख्श सिंह जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा-सुमन अर्पित

व्हीआईएसएम ग्रुप आॅफ स्ट्डीज़ में आज समाजसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले स्वर्गीय श्री गुरूबख्श सिंह जी की 11वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस मौके पर संस्थान के चेयरमैन डाॅ. सुनील राठौर ने अपने पूज्य पिताश्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। 

18Feb

व्हीआईएसएम में फार्मासिस्टों के सशक्तिकरण हेतु ग्वालियर में एक दिवसीय कार्यशाला हुई आयोजित

व्हीआईएसएम ग्रुप आफ स्ट्डीज के अंतर्गत संचालित जय इंस्टीटयूट आफ फार्मास्यूटिकल साईसेंज एण्ड रिसर्च द्वारा आज दिनांक 17 फरवरी 2026 को एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. संजय जैन, अध्यक्ष, मध्य प्रदेश राज्य फार्मेसी परिषद, भोपाल उपस्थित रहें। 

3 Insight Wajib RTP LiveIntellectual Conscience Trik Responsif Mahjong Ways dalam Mengelola ScatterParadoks Formula Ajaib Trik Cepat Menang Mahjong Ways 2Analisis Risiko Kasino dan Cara Memahami Pengaruh Komisi BankerRTP Live Hari Ini dan Pengaruh StatistikTeknik Membaca Pola RTP yang Sering Dikaitkan dengan Permainan Bertema Naga HitamPola RTP Kerap Dipakai Pemain untuk Mengamati Momentum PermainanPeran Multiplier dalam Mahjong WaysPerkembangan Live RTP Slot Online Membawa Fokus Baru