व्हीआईएसएम ग्रुप ऑफ स्टडीज, ग्वालियर में ज्ञान, विद्या और कला की देवी माँ सरस्वती को समर्पित पर्व, ’’बसंत पंचमी’’ बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के परिसर में स्थित गुरूबख्श सिंह सभागार को पीले रंग की सजावट से सजाया गया, जो बसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक रूप से मां सरस्वती की वंदना की गई। इसके पश्चात् विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, कविता पाठ एवं संगीत कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसने वातावरण को भक्तिमय बना दिया
व्हीआईएसएम ग्रुप आफ स्ट्डीज के अंतर्गत संचालित जय इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज महाविद्यालय में मानवाधिकार दिवस के अवसर पर पोस्टर मेकिंग एवं प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बी.ए.एलएल.बी. तथा एलएल.बी. के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मकता और सामाजिक संवेदनशीलता का सुंदर प्रदर्शन किया।
व्हीआईएसएम ग्रुप आॅफ स्ट्डीज़ के अंतर्गत संचालित ’जय इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड रिसर्च महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा विश्व एड्स दिवस के अवसर पर आज आतरी गाँव में जनजागरूकता रैली एवं नुक्कड नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता बढाना और इसके बारे में फैली भ्रांतियों को दूर करना था।
ग्वालियर। व्हीआईएसएम ग्रुप आफ स्ट्डीज़ के अंतर्गत संचालित जय इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज विधि (लाॅ) महाविद्यालय में दिनांक 26/11/2025 को ’’संविधान दिवस’’ पर एक व्याख्यान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर पूरे परिसर में राष्ट्रप्रेम और भारतीय लोकतांत्रिक मूल्यों का वातावरण व्याप्त रहा।
व्हीआईएसएम ग्रुप आफ स्ट्डीज़ के अंतर्गत संचालित जय इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूट्यूकल साइंसेज एंड रिसर्च, ग्वालियर में 16 से 22 नवम्बर 2025 तक ’’राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह’’ का आयोजन किया गया। इस फार्मेसी सप्ताह में फार्मा क्वीज़, निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर मेकिंग प्रेजेन्टेशन प्रतियोगिता, एक्सपर्ट टाॅक एवं सास्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए।
व्हीआईएसएम ग्रुप आफ स्ट्डीज़ के अंतर्गत संचालित जय इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड रिसर्च, ग्वालियर के नर्सिंग छात्रों ने शुक्रवार को बानमोर स्थित सांची मिल्क प्लांट का शैक्षणिक दौरा किया। इस औद्योगिक भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को दुग्ध प्रसंस्करण, गुणवत्ता नियंत्रण और खाद्य स्वच्छता (फूड हाइजीन) की व्यावहारिक जानकारी देना था।