06Feb

व्हीआईएसएम में NCC सीनियर कैडेट्स का भव्य फेयरवेल समारोह आयोजित

व्हीआईएसएम ग्रुप आफ स्ट्डीज़ के अंतर्गत  NCC   विंग 15 एमपी बटालियन (बॉयज एवं गर्ल्स कैडेट्स) के सीनियर कैडेट्स के सम्मान में एक गरिमामयी एवं भव्य फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सीनियर कैडेट्स को सम्मानपूर्वक विदाई देना तथा छब्ब् में उनके योगदान और उपलब्धियों की सराहना करना रहा। 

02Feb

जय इंस्टीटयूट आफ प्रोफेशनल स्ट्डीज़ में हुआ कवयित्री श्वेता सिंह का “प्रेम पाखी” सोलो शो का आयोजन

व्हीआईएसएम ग्रुप ऑफ स्टडीज के अंतर्गत संचालित जय इंस्टीटयूट आफ प्रोफेशनल स्ट्डीज़ (काॅलेज आफ लाॅ) द्वारा साहित्य और संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्रृंगार रस में पारंगत प्रसिद्ध कवयित्री श्वेता सिंह का एकल काव्य पाठ, “प्रेम पाखी” भव्य रूप से आयोजित किया गया। यह साहित्यिक आयोजन व्हीआईएसएम परिसर स्थित गुरुबख्श सिंह सभागार, झांसी रोड, ग्वालियर में संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री लोकेन्द्र पराशर, प्रदेश मंत्री भाजपा, विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी श्री मुकेश भदौरिया, सुश्री स्वर्णिका श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

31Jan

मेहगांव तहसील डबरा में व्हीआईएसएम हॉस्पिटल द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित

मेहगांव तहसीलडबराजिला ग्वालियर में व्हीआईएसएम हॉस्पिटल द्वारा दिनांक 31/01/2026 को एक निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं नेत्र रोग परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया।
शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं आसपास के क्षेत्रों के जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रहा।

26Jan

व्हीआईएसएम काॅलेज में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

व्हीआईएसएम ग्रुप ऑफ स्टडीज में 77वां गणतंत्र दिवस देशभक्ति, उत्साह और गरिमामय वातावरण के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में संस्थान की चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठौर ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। ध्वजारोहण उपरांत एनसीसी कैडेट्स द्वारा भव्य परेड का आयोजन किया गया। कैडेट्स की अनुशासित चाल, एकरूप वेशभूषा और समर्पण ने उपस्थित जनसमूह को देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कर दिया।

25Jan

व्हीआईएसएम काॅलेज में राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी की 25वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन किये अर्पित

व्हीआईएसएम ग्रुप ऑफ स्टडीज, ग्वालियर में आज जनसंघ की संस्थापक नेता एवं भारतीय राजनीति की प्रेरणास्रोत राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी की 25वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं भावपूर्ण वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डाॅ. नितेश शर्मा, प्रदेश संयोजक, शिक्षक प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी उपस्थित थें।

23Jan

’’व्हीआईएसएम काॅलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बसंत पंचमी’’

व्हीआईएसएम ग्रुप ऑफ स्टडीज, ग्वालियर में ज्ञान, विद्या और कला की देवी माँ सरस्वती को समर्पित पर्व, ’’बसंत पंचमी’’ बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के परिसर में स्थित गुरूबख्श सिंह सभागार को पीले रंग की सजावट से सजाया गया, जो बसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक रूप से मां सरस्वती की वंदना की गई। इसके पश्चात् विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, कविता पाठ एवं संगीत कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसने वातावरण को भक्तिमय बना दिया

3 Insight Wajib RTP LiveIntellectual Conscience Trik Responsif Mahjong Ways dalam Mengelola ScatterParadoks Formula Ajaib Trik Cepat Menang Mahjong Ways 2Analisis Risiko Kasino dan Cara Memahami Pengaruh Komisi BankerRTP Live Hari Ini dan Pengaruh StatistikTeknik Membaca Pola RTP yang Sering Dikaitkan dengan Permainan Bertema Naga HitamPola RTP Kerap Dipakai Pemain untuk Mengamati Momentum PermainanPeran Multiplier dalam Mahjong WaysPerkembangan Live RTP Slot Online Membawa Fokus Baru